GautambudhnagarGreater noida news

लखनावली में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्लांट का किया शुभारंभ 

लखनावली में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्लांट का किया शुभारंभ 

ग्रेनो के 800 टन प्रतिदिन कूड़े को प्रोसेस करने का लक्ष्य

अब नहीं लगेगा ढेर, खाद व आरडीएफ में तब्दील होगा कूड़ा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की स्वच्छता की दिशा में प्राधिकरण ने एक बड़ा कदम उठाया है। रोजाना निकलने वाले कूड़े को प्रोसेस करने के लिए लखनावली फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट मंगलवार से शुरू हो गया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस व एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया। कूड़े के निस्तारण के लिए प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए दादरी विधायक ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए जनमानस का सहयोग बहुत जरूरी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों से लगभग 800 टन कूड़ा रोज निकलता है। यह कूड़ा फिलहाल लखनावली में एकत्रित होता है। इस कूड़े का रोजाना प्रोसेस करना जरूरी है। अन्यथा कूड़े का ढेर लग सकता है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देष पर लखनावली में प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कराया गया। मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसी फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया। इस प्लांट पर गीला और सूखा कूड़ा दोनों ही प्रोसेस हो सकेगा। गीले कूड़े से खाद बनेगी और सूखे कूड़े से बने आरडीएफ को सीमेंट कारखानों को दे दिया जाएगा। आरडीएफ का उपयोग सीमेंट बनाने के कार्य में किया जाएगा। बता दें कि लखनावली में लिगेसी वेस्ट को प्रोसेस करने का कार्य पहले से ही चल रहा है। रोजाना निकलने वाले वेस्ट के लिए फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट भी अब शुरू हो गया है। इससे कूड़े को प्रोसेस की समस्या अब खत्म हो जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव और प्रबंधक दिव्या चौधरी व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button