विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट ने वृद्धाश्रम में कराया जागरूकता एवं मनोरंजक सत्र
विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट ने वृद्धाश्रम में कराया जागरूकता एवं मनोरंजक सत्र

ग्रेटर नोएडा। विश्व अल्ज़ाइमर दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से रामलाल वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहभागिता सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार सरल व्यायाम करवाए और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रशांत कौशिक एवं सुश्री योगिता ने विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं, चुटकुलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इससे कार्यक्रम में आत्मीयता और खुशी का माहौल बना।यह आयोजन विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं आनंददायक अनुभव रहा। कैलाश इंस्टीट्यूट की इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भावना को बढ़ावा देने के साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।




