विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स ), ग्रेटर नोएडा में जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स ), ग्रेटर नोएडा में जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। हेपेटाइटिस के नोडल अधिकारी एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार ने फार्मेसी विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस के कारण, बचाव, टीकाकरण एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) के अंतर्गत हेपेटाइटिस-बी एवं सी के मरीजों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध हैं। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट आशीष खंडूरी ने सभी से हेपेटाइटिस-बी की वैक्सीन समय पर लगवाने की अपील करते हुए बताया कि यह वैक्सीन राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा (HRF) में उपलब्ध है।




