GautambudhnagarGreater Noida

“समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों किसानों ,नौजवानों एव महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है– डॉ महेंद्र नागर 

“समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों किसानों ,नौजवानों एव महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है– डॉ महेंद्र नागर 

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा – सोमवार को इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर का गौतम बुध नगर लोक सभा क्षेत्र के कई गाँवों में ज़ोरदार स्वागत हुआ। जिनमे मुख्य रूप से गांव डाढा, कासना, सिरसा, खानपुर,लडपुरा, घंघोला, चिरसी, कुलीपुरा,पंचायतन, गिरधरपुर,बागपुर, ईसेपुर, बुलंदखेड़ा, दलेलगढ़, नियाना, सलेमपुर में लोगो से मिलकर वोट की अपील की गई। इस मौके पर डॉ महेंद्र सिंह नागर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशय किसान, मजदूर नौजवान छात्र हितैषी रही है। और कहा की श्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कई गुणा किसानों का मुआवज़ा बढ़ाया,गाँव की आबादी को यथास्थिति रहने दिया। उन्होंने कहा की स्थानीय भाजपा सांसद बताये की विगत दस साल में कितना रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया गया है फ्लैट धारकों की रजिस्ट्री की समस्या आज तक हल नहीं हुई। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब मजदूर किसान नौजवान के हितों के लिए काम किया है। जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी उस समय बिना किसी भेदभाव किये कार्य किए गए। समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है। जबकि सत्ताधारी भाजपा सरकार धर्म और जाति के नाम पर भेदभाव करती है। भाजपा सरकार की नीति आम जनता का शोषण करने की है। आज देश ओर प्रदेश की जनता इनकी दमनकारी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त है। महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है और रोजगार खत्म हो रहे हैं। जिससे लोगों को अपनी आजीविका चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। देश में किसान नौजवान मजदूर लगातार आत्माहत्या कर रहे हैं। ओर कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में आम जनता ने भाजपा सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। जिसके चलते सभी जगह समाजवादी पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, सुधीर दीपक भाटी चोटी वाला,नरेंद्र नागर,कृशान्त भाटी अमित रोनी,शैलेंद्र भाटी, लोकेश भाटी,दीपक शर्मा, अमित रोनी,शैलेंद्र भाटी, लोकेश भाटी,दीपक पंडित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button