GautambudhnagarGreater noida news
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जनपद गौतमबुद्धनगर इकाई भंग
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जनपद गौतमबुद्धनगर इकाई भंग

ग्रेटर नोएडा । अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जनपद गौतमबुद्धनगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष हबीबपुर निवासी रणवीर चौधरी ने बताया कि महासभा सनातन धर्म की संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं उसकी रक्षा के लिए समर्पित संगठन है, जो श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष में प्रमुख रूप से भागीदार रहा है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज के आदेशानुसार प्रदेश की सभी जनपद इकाइयों में हिंदू धर्म को समर्पित सक्रिय लोगों को महासभा से जोड़ा जाएगा और उन्हें हिंदू धर्म की रक्षा एवं आने वाले समय में हिंदू राष्ट्र के सपने को साकार करने हेतु जल्द एक मजबूत टीम का पुनर्गठन किया जाएगा।




