GautambudhnagarGreater Noida

सिकंदराबाद में अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर लोगो में उत्साह का माहौल।बड़ी तादात में लोग उनको सुनने के लिए आ रहे हैं : डॉ महेंद्र नागर

सिकंदराबाद में अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर लोगो में उत्साह का माहौल।बड़ी तादात में लोग उनको सुनने के लिए आ रहे हैं : डॉ महेंद्र नागर

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा/नोएडा/ बुलन्दशहर। 19 अप्रैल शुक्रवार को गौतम बुध नगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में लोगो में उमंग व उत्साह है और समाजवादी कार्यकर्ता उनकी बात को जन-जन तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास कर रहे है। डॉ महेंद्र नागर ने कार्यकर्ता में जोश भरा और तैयारी को लेकर सपा जिला संगठन ने सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर बैठक की और इसी क्रम में नोएडा महानगर और बुलन्दशहर ज़िला कार्यालय पर भी कल की जनसभा के लिये बैठक की गई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर सहित जिले के कोने-कोने से सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इसके बाद इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ सिकंदराबाद विधानसभा के गांव का दौरा कर समर्थन जुटाया ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर डॉक्टर महेंद्र नागर ने कहा कि देश के समुचित विकास के लिए अखिलेश यादव जैसे ऊर्जावान नेता की आवश्यकता है, जो बिना किसी भेदभाव के विकास करने में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय क्षेत्र में दिखाई देते हैं और चुनाव हो जाने के बाद क्षेत्र से गायब हो जाते हैं। जिसके चलते आज गांव-गांव में उनका विरोध हो रहा है लोग लोग उनके कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता की वजह से क्षेत्र के अंदर बहुत सारी समस्याएं पैदा हो गई हैं। आज सरकारी कार्यालयो में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है गरीब, मजदूर, कमजोर व्यक्ति की कोई सुनने वाला नहीं है। और कहा की भाजपा प्रत्याशी पूर्व की तरह झूठे वादों की झड़ी लगा रखी है और उनके पूरा नहीं होने की गारंटी है पूर्व में भी भाजपा प्रत्याशी ने लोगो के साथ विश्वासघात किया है और उनकी समस्याओं के साथ उनको अकेला छोड़ दिया गया। डॉ नागर ने कहा यह सरकार असंवैधानिक कार्य कर रही है और उनके कार्य लोकतंत्र के लिए खतरा बना हुआ है जो सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसलों और टिप्पणी से ज़ाहिर हो रहा है। डॉ महेंद्र नागर ने कहा कि क्षेत्र के अंदर बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, टूटी सड़कें, महंगी शिक्षा, महंगी बिजली, महंगा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि भाजपा शासन काल की उपलब्धियां है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर महेंद्र नागर की बेटी डॉक्टर निधि नागर ने गुरुवार को नोएडा के कई सेक्टरों का दौरा किया औरलोगो से वोट की अपील की इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है और लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

Related Articles

Back to top button