GautambudhnagarGreater noida news

चार मूर्ति अंडरपास का विधायक तेजपाल नागर ने किया निरीक्षण, अंडरपास के निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। बोले, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 90 करोड़ की लागत से बन रहा अंडरपास दिवाली पर होगा शुरू 

चार मूर्ति अंडरपास का विधायक तेजपाल नागर ने किया निरीक्षण, अंडरपास के निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। 

बोले, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 90 करोड़ की लागत से बन रहा अंडरपास दिवाली पर होगा शुरू 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बहुप्रतीक्षित चार मूर्ति अंडरपास के निर्माण कार्य का दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजपाल नागर ने निरीक्षण किया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। परियोजना को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए बड़ी सौगात होगी । अंडरपास यहां की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अंडरपास को आगामी दिवाली तक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य है। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा परियोजना को शीघ्र पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि चार मूर्ति अंडरपास केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, जनसुविधा और उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, एडवोकेट नारायण गुप्ता, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर प्रभात शंकर, मैनेजर नितीश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button