GautambudhnagarGreater noida news

जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के परिसर में मनाया गया ‘लाफ्टर डे’

जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के परिसर में मनाया गया ‘लाफ्टर डे’

ग्रेटर नोएडा । जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के परिसर में ‘लाफ्टर डे’ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 के छात्रों द्वारा विशेष सभा का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने हँसी-मज़ाक से भरपूर कविताएँ, चुटकुले और नाटिकाएँ प्रस्तुत करके सभी को खूब हँसाया। कार्यक्रम में तरह-तरह के खेलों और रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने ‘हँसो और हँसाओ’ जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने भी बच्चों के साथ इस दिन का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने बच्चों को हँसी के महत्व के बारे में बताया और हँसी-मज़ाक की बातें साझा कीं। उनके साथ बिताए ये पल बच्चों के लिए बेहद खुशनुमा रहे। आज का दिन सभी बच्चों के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Back to top button