जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा ब्लॉक बिसरख के ग्राम सादुल्लापुर तथा ब्लॉक दादरी के खटाना गाँव में संगठन सृजन समीक्षा बैठक।
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा ब्लॉक बिसरख के ग्राम सादुल्लापुर तथा ब्लॉक दादरी के खटाना गाँव में संगठन सृजन समीक्षा बैठक।

शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा ब्लॉक बिसरख के ग्राम सादुल्लापुर में तथा ब्लॉक दादरी के खटाना गाँव में संगठन सृजन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, तथा दोनों स्थानों पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों का उद्घाटन भी किया गया।
संगठन समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अहमदाबाद अधिवेशन के संकल्प अनुसार जिसमें 100 दिन का संगठन सृजन अभियान चलाकर जिला, ब्लॉक, नगर, मंडल, न्याय पंचायत तथा बूथ स्तर पर कमेटियाँ बनाकर संगठन को मज़बूत करना है तभी चुनावी लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त को इस अभियान के 100 पूरे होंगे और अभी तक जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला,ब्लॉक,नगर कमेटियों का गठन कर लिया है व आज दादरी ब्लॉक और बिसरख ब्लॉक के मंडल और न्याय पंचायत कमेटियों की समीक्षा का काम आज किया जा रहा है। अगले पखवाड़े में हम सभी बूथ स्तर पर बनने वाली कमेटियों का सत्यापन पूर्ण करेंगे। सादुल्लापुर गांव में ब्लॉक बिसरख कार्यालय पर संपन्न कार्यक्रम में बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष विजय नागर और खटाना गांव में संपन्न कार्यक्रम में दादरी ब्लॉक अध्यक्ष तीरथराम वाल्मीकि द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथियों व कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
जिला समन्वयक आलोक गौड़ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक कांग्रेस इकाई हमारे संगठन का आधार है ब्लॉक सगठन जितना मज़बूत होगा बूथ पर उतना ही मज़बूत चुनावी संघर्ष होगा, मुझे प्रसनत्ता है कि जनपद के ब्लॉक बिसरख व दादरी में मज़बूत और कर्मठ कार्यकर्ताओं को नेतृत्व दिया गया है। जिला समन्वयक जोगेश नेहरा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि देश में राजनीतिक फ़िज़ा बदलाव के दौर से गुजर रही है हमें अपने संगठन को अधिक अधिक से मज़बूत करके जनसमर्थन हासिल करना होगा। इस दौरान ग्राम सादुल्लापुर में बिसरख ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय एवं ग्राम खटाना में दादरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन जिला समन्वयक आलोक गौड़ और जोगेश नेहरा द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष व समस्त वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रमों का संचालन मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। रविवार को अलग-अलग सम्पन्न हुए दोनों ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में समन्वयक आलोक गौड़, जोगेश नेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख विजय नागर, ब्लॉक अध्यक्ष दादरी तीरथराम बाल्मीकि, संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, रन सिंह प्रधान, दुष्यन्त नागर, पुनीत मावी, राजे मुखिया, किशन शर्मा, बबली नेता , चरण सिंह, कुलबीर राणा, धर्म सिंह बाल्मीकि, सरफ़राज़ खान, निशा शर्मा, रिज़वान चौधरी, रूबी चौहान, रमा नैय्यर, नीतीश चौधरी, ओमकुमार एडवोकेट, कैलाश बंसल, देवेश चौधरी, गौतम सिंह, रमेश बाल्मीकि, सचिन जीनवाल, नीरज शर्मा, बिन्नू नेता , कपिल भाटी, रमेश प्रधान, सतीश बाल्मीकि, विनोद शर्मा, नैन सिंह, मंजूर अली, राजकुमार राणा,गौरव राणा, विकास, कुलदीप सिंह, दीपक सिंह, अनवार मालिक आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



