वर्षों से लंबित किसानों की मांग के समाधान का मार्ग प्रशस्त, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जेवर विधायक ने जताया आभार
वर्षों से लंबित किसानों की मांग के समाधान का मार्ग प्रशस्त, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जेवर विधायक ने जताया आभार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की वर्षों से लंबित 64.70 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर से जुड़ी समस्या के समाधान की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।उत्तर प्रदेश शासन ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2002 से 2013 के मध्य जिन किसानों की भूमि क्रय/अधिग्रहित की गई और जिन्हें अभी तक 64.70 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, उनके मामलों में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण अद्यतन नियमों के अधीन उचित कार्यवाही करते हुए अपने स्तर से निर्णय ले सकता है।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सैकड़ों किसान लंबे समय से इस समस्या के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे थे। किसानों की इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक निर्णय का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमारी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि किसानों को उनका न्यायोचित अधिकार मिले और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।”जेवर विधायक ने कहा कि शासन के इस निर्णय से लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।




