जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

ग्रेटर नोएडा । जेपी पब्लिक स्कूल , ग्रेटर नोएडा ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी स्ट्रीम्स में शानदार प्रदर्शन किया।ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम में कविश अरोड़ा ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल करते हुए स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही कॉमर्स स्ट्रीम में अभिनव सोलंकी ने 97.3% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि साइंस स्ट्रीम में विदुषी भट्ट ने 97.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।विद्यालय के इस शानदार परिणाम से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।




