दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परिणाम 2025–26 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,आदित्य सिंह बने टॉपर
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परिणाम 2025–26 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,आदित्य सिंह बने टॉपर

ग्रेटर नोएडा । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025–26 में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के समर्पण, परिश्रम और लगन को सिद्ध किया है।।विद्यालय के टॉपर्स आदित्य सिंह – 95.2%,ईशा कसाव – 92.6%,सारा शुक्ला – 88.4%,सांची तयाल – 87.2%,अन्वी गुप्ता – 86.8% रहे।विषयवार टॉपर्स अंग्रेजी में गीतांशी सूद – 98, भौतिक विज्ञान – आदित्य सिंह – 97,रसायन विज्ञान – कुमारी ईशा – 96,जीव विज्ञान – कुमारी ईशा – 98,अर्थशास्त्र – सांची तयाल – 92,व्यवसाय अध्ययन – सांची तयाल – 83, लेखाशास्त्र – सांची तयाल – 83, चित्रकला – प्रियांशी सिंह – 99, गणित – आदित्य सिंह – 98, शारीरिक शिक्षा – जिनल पडालिया – 96,मनोविज्ञान – शाम्भवी – 83,कंप्यूटर विज्ञान – अर्नव जुनेजा – 72,हिंदी – सारा शुक्ला एवं खुशी – 77,इतिहास – सारा शुक्ला – 92,राजनीति विज्ञान – सारा शुक्ला – 95, भूगोल – ईशा कसाव – 84 रहे। निदेशक महोदय ने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं विद्यालय द्वारा प्रदान की गई मजबूत शैक्षणिक नींव का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें विद्यालय का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




