GautambudhnagarGreater noida news

डीडब्ल्यूपीएस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन

डीडब्ल्यूपीएस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन

ग्रेटर नोएडा । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं सहयोगी स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।योग सत्र का संचालन अनुभवी योग एवं फिटनेस प्रशिक्षक दिशा मावी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।सभा को संबोधित करते हुए निदेशिका कंचन कुमारी ने स्वस्थ शरीर एवं शांत मन के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। वहीं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने सभी को नियमित रूप से योग अपनाकर संतुलित एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में दिशा मावी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए निदेशिका महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। योग को दैनिक जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button