GautambudhnagarGreater noida news

इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन द्वारा लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन 

इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन द्वारा लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) द्वारा लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों, महिलाओं एवं बच्चों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों जितेंद्र भाटी, सीमा गुप्ता एवं एम. पी. शुक्ला ने उपस्थित उद्यमियों, महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर एमएसएमई कार्यालय, ओखला के निदेशक डॉ. आर. के. भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पूर्व अध्यक्ष पी के तिवारी एव मनोज सिंघल ने मुख्य अतिथि एव लोयड इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक डॉ. एस. पी. द्विवेदी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ द्विवेदी द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत संबोधन किया गया, उन्होंने उधमियों को स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ व्यवसाय हो सकता है का मंत्र दिया।अपने संबोधन में डॉ. आर. के. भारती ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी उद्यमियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लगभग 100 उद्यमियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग अभ्यास के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों पी एस मुखर्जी, हरिकेश पांडेय, ममता वशिष्ठ एव प्रज्ञा चौधरी को डॉ. आर. के. भारती एवं डॉ. एस. पी. द्विवेदी द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया, साथ ही योग प्रशिक्षण में विशेष योगदान हेतु भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों जितेंद्र भाटी, सीमा गुप्ता एवं एम. पी. शुक्ला को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्री अनिल शुक्ला ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है और ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया

Related Articles

Back to top button