परसंदी देवी कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
परसंदी देवी कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को पारसंदी देवी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बिलासपुर के परिसर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की निर्देशिका एवं प्राध्यापकगण ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान वंदना कुमारी (बीएससी सेमेस्टर-1), द्वितीय स्थान कशिश पाल (बीकॉम सेमेस्टर-1) और तृतीय स्थान तुलसी (बीए सेमेस्टर-3) ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. दीपा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. सुनील सैनी सहित शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




