GautambudhnagarGreater noida news

किसान इंटर कॉलेज पारसौल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

किसान इंटर कॉलेज पारसौल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिनांक 13.8.2026 को किसान इंटर कॉलेज पारसौल गौतम बुध नगर के सैकड़ो छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ, कर्मचारीयों के द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई । हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत यह रैली गांव पारसौल के मुख्य रास्तों से होकर निकली गई। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने तिरंगे एवं स्वतंत्रता‌ दिवस का महत्व बताते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर सभापति देवेंद्र चौधरी जी, कार्यक्रम संचालक संजीव कुमार प्रवक्ता, राहुल राहुल त्रिपाठी सरवक्ता , जयप्रकाश भंडारी शारीरिक शिक्षा ,अनामिका भदोरिया ,कोमल शर्मा ब्रिज नाथ मिश्रा , अमित मलिक, विजय कुमार आदि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं आदि का बहुत सहयोग रहा ।

Related Articles

Back to top button