सेंट जॉर्ज स्कूल में पांच दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
सेंट जॉर्ज स्कूल में पांच दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। सेंट जॉर्ज स्कूल में आज पांच दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन राजारमन खन्ना एवं डॉ. शैलेश चंद ने संयुक्त रूप से किया। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 1200 बालक-बालिकाएं विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें श्रीराम ग्लोबल स्कूल, भरतराम ग्लोबल स्कूल, रेडियंट एकेडमी, सेंट ट्रेसा स्कूल एवं स्कूलेट करो सहित अनेक विद्यालय शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर क्षितिज खन्ना, सीबीएसई ऑब्जर्वर सुनील कुमार तथा प्रधानाचार्य रजनीश सेठी सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। विभिन्न आयु वर्गों में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी जूडो में अपने कौशल, प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जूडो जैसे खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है।विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। लगभग 1200 खिलाड़ियों की भागीदारी के कारण विद्यालय परिसर में खेल और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।




