ग्रेटर नोएडा।मायावती का 69 वां जन्मदिन मनाया “जनकल्याणकारी दिवस” के रूप में।
ग्रेटर नोएडा।मायावती का 69 वां जन्मदिन मनाया “जनकल्याणकारी दिवस” के रूप में।
ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व संसद सदस्य मायावती का 69 वां जन्मदिन 15 जनवरी 2025 को “जनकल्याणकारी दिवस” के रूप मे डॉक्टर अम्बेडकर पार्क, कासना ग्रेटर नोएडा मे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौशाद अली पूर्व एमएलसी और प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश एव विशिष्ट अतिथि सतवीर नागर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, राजेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, मनवीर भाटी पूर्व प्रत्याशी दादरी, रमन जाटव मंडल प्रभारी, फिरे सिंह गुर्जर पूर्व प्रत्याशी हसनपुर,उपस्थित हुए ।
अध्यक्षता लखमी सिंह जिलाध्यक्ष ने की और संचालन ओमप्रकाश कश्यप ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नौशाद अली ने बहन के लम्बे जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा मायावती की सरकार में उत्तर प्रदेश खुशहाल था सभी वर्गों के लोगो को न्याय, सम्मान, शासन प्रशासन में भागीदारी बिना किसी भेद भाव हुआ करती थी।बीजेपी सरकार मे गुंडागर्दी, मंहगाई, भृष्टाचार चरम पर है । जाति व मजहब के आधार पर लोगो के साथ बर्ताब किया जा रहा है। कानून बर्ताब किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पुरी तरह ठप्प है आये दिन लूट हो रही हैं। बीजेपी ने लोगो को झूठे वायदा झांसे देकर सरकार हथियाई है। बीएसपी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जो के विचारों को अमली जामा पहनाने वाली एकमात्र बहुजन समाज के साथ सर्व समाज की पार्टी है। मान्यवर कांशीराम साहब के अथक प्रयास से तैयार किये गये बीएसपी मूमेंट को आगे बढ़ाने का काम बसपा सुप्रीमो कर रही है। उन्होंने अपना पुरा जीवन देश के कमजोर, उपेक्षित, गरीब लोगों के कल्याण के लिए लगाया है। कर्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सतवीर नागर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, राजेंद्र सिंह सोलंकी,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, मनवीर भाटी पूर्व प्रत्याशी दादरी, रमन जाटव मंडल प्रभारी, फिरे सिंह गुर्जर पूर्व प्रत्याशी हसनपुर, लखमी सिंह जिलाध्यक्ष आर.पी. बर्मन जिला संयोजक बामसेफ, देवेंद्र शर्मा, दीपक बौद्ध, अनस जावेद, ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट, राव रविन्द्र भाटी, पुलकेश भारती आर सिंह, प्रदीप भारती, विनोद गौतम, ब्राह्मप्रकाश, अजीत पाल,सूरजपाल,चंचल भाटी, डॉक लोकेन्द्र जी, नरेश गौतम आदि ने विचार रखें। लखमी सिंह ने जिले से आये सभी बीएसपी कार्यकर्ताओ और समर्थको को धन्यवाद दिया। कांता भारती नरेन्द्र सिंह, हरिओम ने गाने द्वारा बसपा सुप्रीमो को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में जोगिंद्र सिंह अध्यक्ष जेवर, रामकुमार, हरीश, नरेन्द्र कुमार रहीश अहमद, रिजवान खान, गजब सिंह प्रधान, बीरपाल, देवीशरण . गौतम, संजय बरौला, बबलू अल्वी, कैलाश दुजाना, दीपक वर्मा, राजकुमार गुर्जर, अजीत इंसाद अली, रामबीर बिसरख, संतरपाल, रोबिन राव, गंगादान नेता , करण सिंह सहाय, प्रताप फ़ौजी, सुन्दर चंदेलिया, दुबली, ओमबीर सिंह, आदि साहित जिले की जेवर, दादरी नोएडा से सभी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।