BulandshahrGautambudhnagarGreater noida news

यूपीएनईओकॉन 2026 में केएसजीएमसी बुलंदशहर का शानदार प्रदर्शन । पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार हासिल कर पीडियाट्रिक्स विभाग ने बढ़ाया संस्थान का गौरव

यूपीएनईओकॉन 2026 में केएसजीएमसी बुलंदशहर का शानदार प्रदर्शन

पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार हासिल कर पीडियाट्रिक्स विभाग ने बढ़ाया संस्थान का गौरव

बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज (केएसजीएमसी), बुलंदशहर ने यूपीएनईओकॉन 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। सम्मेलन में कॉलेज के पीडियाट्रिक्स विभाग की स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स ने विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में डॉ. के. वेमानंद कुमार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. मनीषा वर्मा और डॉ. के. वेमानंद कुमार की टीम ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है।

रेजिडेंट्स ने प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अनेजा, विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा ठाकुर और डॉ. ब्रजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने विशेषज्ञों के व्याख्यान, कार्यशालाओं, व्यावहारिक प्रशिक्षण और विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में सहभागिता की। इससे उन्हें बाल चिकित्सा एवं नवजात चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी और तकनीकों से परिचित होने का अवसर मिला।

कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने डॉ. के. वेमानंद कुमार, डॉ. मनीषा वर्मा और पीडियाट्रिक्स विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों और रेजिडेंट्स को अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

केएसजीएमसी की यह उपलब्धि संस्थान में मजबूत शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर दिए जा रहे जोर को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button