GautambudhnagarGreater noida news

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

ग्रेटर नोएडा । I Business Institute (IBI) में ‘Catalyst 2026’ के 50 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता, पूर्व विश्व नंबर-1 साइना नेहवाल मुख्य आकर्षण रहीं।अपने प्रेरक संबोधन में साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए कहा कि सपने बड़े देखिए, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का संकल्प भी लीजिए। उन्होंने अपने संघर्ष, असफलताओं और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के अनुभव साझा करते हुए युवाओं से चुनौतियों का डटकर सामना करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं परफॉर्मेंस कोच हिम-ईश मदान ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, प्रभावी व्यक्तित्व, संचार कौशल और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रेरक सत्र दिया। वहीं गुंजन मिश्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – पीपल एंड बिजनेस ऑपरेशंस, Fluxx Events तथा डॉ. दीपक सिंह, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर – India & MENA, Protiviti ने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं, नेतृत्व क्षमता और करियर निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। Catalyst 2026 के माध्यम से संस्थान अगले 50 दिनों तक विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल से सशक्त करेगा।

Related Articles

Back to top button