GautambudhnagarGreater noida news

सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I शूटिंग चैंपियनशिप 2026: जेपी पब्लिक स्कूल में निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, एयर राइफल में खुशी चौधरी ने बनाए 398 अंक

सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I शूटिंग चैंपियनशिप 2026: जेपी पब्लिक स्कूल में निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, एयर राइफल में खुशी चौधरी ने बनाए 398 अंक

ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों की एयर पिस्टल एवं एयर राइफल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन स्कोर दर्ज किए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और एनसीआर के प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने सटीक निशाने, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया।अंडर-14 एयर पिस्टल वर्ग में माही त्यागी ने 375 अंकों के साथ दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जबकि आरना तोमर ने 365 अंक हासिल किए।अंडर-14 एयर राइफल वर्ग में आन्वी सिंह ने 395 अंकों का शानदार प्रदर्शन किया। हानिका जैन ने 378 अंक प्राप्त किए।अंडर-17 एयर पिस्टल वर्ग में प्रियांशी पूर्वा ने 385 अंक अर्जित किए, जबकि गायत्री मित्तल ने 370 अंकों के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अंडर-17 एयर राइफल वर्ग में खुशी चौधरी ने 398 अंकों के साथ दिन का सर्वोच्च स्कोर दर्ज कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं आराधना भूयान ने 395 अंक हासिल किए।

अंडर-19 एयर पिस्टल वर्ग में अक्षिता ने 375 अंक बनाए, जबकि जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की अक्षिता शर्मा ने 371 अंक अर्जित किए।अंडर-19 एयर राइफल वर्ग में माही चौधरी ने 395 अंक दर्ज किए, जबकि वृंदा महाजन ने 393 अंकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।चैंपियनशिप के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने एकाग्रता, अनुशासन और बेहतरीन तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। प्रतिभागियों के शानदार स्कोर और प्रतिस्पर्धात्मक खेल भावना ने दर्शकों और आयोजकों की भरपूर सराहना हासिल की। यह प्रतियोगिता युवा निशानेबाजों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच साबित हुई।

Related Articles

Back to top button