गौतमबुद्धनगर बसपा में हुआ फेरबदल , नरेश गौतम बने जिलाध्यक्ष
गौतमबुद्धनगर बसपा में हुआ फेरबदल , नरेश गौतम बने जिलाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। जैसा आप सभी को मालूम है सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं गौतमबुद्धनगर बसपा संगठन में भी फेरबदल किया गया है जिला अध्यक्ष लखमी सिंह को हटाकर गौतमबुद्धनगर में पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके नरेश गौतम को जिलाध्यक्ष बनाकर बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है नरेश गौतम जो नोएडा के सेक्टर 15 में रहते हैं वह बूथ स्तर से लेकर बसपा के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं वह मेरठ मंडल के कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं उन्होंने खास बातचीत में बताया कि 2027 के चुनाव के लिये बूथ और सेक्टर को मजबूत करना हमारा सबसे पहले काम है इसके अलावा जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे उन्होंने बताया कि हम हर गांव में जाएंगे हर सेक्टर में जाएंगे और पार्टी के समर्थन की अपील करेंगे उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर में बसपा की सरकार में जमकर विकास कार्य हुए हैं उन विकास कार्यों के आधार पर 2027 के चुनाव में हम महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल करेंगे




