GautambudhnagarGreater Noida

गौतमबुद्धनगर भाजपा के मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, दिनेश भाटी बने दूसरी बार कासना मंडल अध्यक्ष शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त 

गौतमबुद्धनगर भाजपा के मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, दिनेश भाटी बने दूसरी बार कासना मंडल अध्यक्ष शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है उम्मीद है कि जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी शुक्रवार को मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा में जेवर विधानसभा के सभी चारों मण्डल अध्यक्षों को बदला गया है। कासना मण्डल से जगदीप नागर के स्थान पर दिनेश भाटी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है दिनेश भाटी पहले भी कासना मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं और दनकौर क्षेत्र के पतलाखेडा गांव के रहने वाले संतराम भाटी के पुत्र हैं दिनेश भाटी काफी समय से भाजपा में सक्रिय हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आते हैं उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वह भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ते रहेंगे उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव सर पर है और पार्टी का हर कार्यकर्ता तन मन धन से पार्टी के लिए कार्य कर रहा है उसी का परिणाम है कि पार्टी 2024 के चुनाव में अपार सफलता प्राप्त करेगी अगर मंडल अध्यक्षों की बात की जाए तो दनकौर मण्डल से राजेन्द्र भाटी के स्थान पर हरि दत्त शर्मा,रबूपुरा मण्डल से उदयवीर चौधरी के स्थान पर सुनील कुमार और जेवर मण्डल में अशोक शर्मा के स्थान पर संजय रावत को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है वहीं दादरी

विधानसभा के कुल सात मंडलाध्यक्षों में से

दादरी महानगर, बादलपुर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मंडलाध्यक्षों को बदला गया है। दादरी महानगर मण्डल की कमान सोमेश गुप्ता के स्थान पर राजीव सिंघल, बादलपुर मंडल में प्रेम शर्मा के स्थान पर महेन्द्र नागर को मौका दिया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मण्डल में रवि भदौरिया के स्थान पर मुकेश चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दादरी देहात पर संजय भाटी, ग्रेटर नोएडा मंडल से महेश शर्मा, सूरजपुर मण्डल से मनोज भाटी और जारचा मंडल से विचित्र तोमर को एक बार फिर से मौका दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button