GautambudhnagarGreater noida news

जेवर से पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने जेवर विधानसभा के गांव अमरपुर राजपुर मे 8 साल बेमिसाल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्ण होने पर लोगों को दीं योजनाओं की जानकारी

जेवर से पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने जेवर विधानसभा के गांव अमरपुर राजपुर मे 8 साल बेमिसाल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्ण होने पर लोगों को दीं योजनाओं की जानकारी

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा के प्रत्याशी रहे और भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मनोज चौधरी ने जेवर विधानसभा के गांव अमरपुर राजपुर मे 8 साल बेमिसाल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सफ़लताओँ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि

प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है।

Related Articles

Back to top button