विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, विनोद त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सेवा ज्योति कलश मशाल यात्रा इंडिया एक्सपो मार्ट से गुर्जर भवन संस्थान, तुगलपुर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सीधे प्रसारण के माध्यम से सुना और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, सतेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, अरुण प्रधान, नरेंद्र भाटी, महेश अवाना, कर्मवीर आर्य, बलराज भाटी, अजय निगम, महेश शर्मा, मनोज प्रधान, संजय चौहान, योगेश चौहान, अश्वनी गोयल, गीता सागर, अमित पंडित, दिनेश भाटी, अमन कौशिक, हेमंत झा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




