GautambudhnagarGreater noida news

द्रोणाचार्य रमेशचंद विद्यावती कॉन्वेंट स्कूल के पाँच शिक्षकों और प्रधानाचार्या को मिला प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान

द्रोणाचार्य रमेशचंद विद्यावती कॉन्वेंट स्कूल के पाँच शिक्षकों और प्रधानाचार्या को मिला प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान

ग्रेटर नोएडा। दिनांक 19 सितंबर 2026 को आईआईएचएम , दिल्ली द्वारा ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन ताज एम्बेसडर होटल, नई दिल्ली में किया गया। इस समारोह में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 200 विद्यालयों के 500 से अधिक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण समारोह में द्रोणाचार्य रमेशचंद विद्यावती कॉन्वेंट स्कूल के पाँच शिक्षकों—अभिषेक शर्मा, रजनी अरोरा, श्रीमती कविता तिवारी, रेखा कांसवाल एवं प्रीति राजपूत—को ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसबनिक को ‘प्रिंसिपल पर एक्सीलेंस ’ (सर्वोत्कृष्ट प्रधानाचार्या) के सम्मान से नवाज़ा गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि कुश कपूर, सीईओ , (रोज़ियेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ) रहे।इस समारोह में डी पी एस की सभी शाखाओं, सलवान पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं, के आर मंगलम की सभी शाखाओं, जे पी इंटरनेशनल, जे बी एम ग्लोबल स्कूल, मयूर इंटरनेशनल, जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, मॉडर्न स्कूल, डी ए वी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, द मंथन स्कूल, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल , सेंट एंड्रयूज वर्ल्ड स्कूल, लायंस पब्लिक स्कूल गुड़गांव, आदर्श पब्लिक स्कूल विकासपुरी, रायन इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री द्रोण गौशाला समिति (रजि.), दनकौर के सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसबनिक जी एवं सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। एक ही विद्यालय के पाँच शिक्षकों एवं प्रधानाचार्या को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा जाना विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में भी हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

Related Articles

Back to top button