नोएडा: सेक्टर-39 पुलिस की तत्परता से कैब में छूटा ₹7 लाख से भरा बैग मिला, पीड़ित ने जताया आभार
नोएडा: सेक्टर-39 पुलिस की तत्परता से कैब में छूटा ₹7 लाख से भरा बैग मिला, पीड़ित ने जताया आभार

नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैब में छूटे ₹7 लाख से भरे बैग को सकुशल बरामद कर उसके मालिक को वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति इलाज के लिए सेक्टर-39 स्थित अस्पताल आए थे। अस्पताल पहुंचने के लिए उन्होंने कैब (वाहन संख्या UP84BT4778) बुक की थी। कैब से उतरने के दौरान उनका रुपयों से भरा बैग वाहन में ही छूट गया।बैग खोने की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार प्रयास करते हुए कैब चालक का पता लगाया। चालक से संपर्क कर बैग को सुरक्षित बरामद किया गया।पुलिस ने बैग उसके मालिक को सौंप दिया। बैग में ₹7,00,000 (सात लाख रुपये) सुरक्षित मिले। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने नोएडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।




