GautambudhnagarGreater noida news

जिला किकबॉक्सिंग टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना  

जिला किकबॉक्सिंग टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना  

ग्रेटर नोएडा, किकबॉक्सिंग एसोसिएसन के होनहार किकबॉक्सिंग टीम आगामी उत्तर प्रदेश स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। महीनों के कड़े अभ्यास और पसीने के बाद, जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रिंग में उतरने के लिए रवाना हो चुके हैं।जिले के मुख्य खिलाड़ी जिनमे मयंक, रजत चौहान , मायरा जोशी, उमेश जोशी, तनय जोशी, नैतिक कुमार, अदवित्त कुमार राणा, सुबोध सागर, अयान शर्मा, हिमांशु सिंह, पीयूष सिंह, सुजल सिंह राजपूत, आयुष तिवारी, अनूप गोपाल कृष्णन शामिल हैं इनके अलावा टीम कोच पवन कुमार यादव हैं और टीम मैनेजर जफर खान हैं।इस बारे में  जिला संघ के सचिव जफर खान ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुबह-शाम कड़ी मेहनत की है। टीम के कोच उमेश, और पवन कुमार यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की तकनीक, स्पीड और स्टैमिना पर विशेष काम किया गया है। पूरी उम्मीद है कि इस बार हमारे जिले के खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ मेडल जीतकर लौटेंगे। इस प्रतियोगिता का 11 से 13 मई 2026 को  आयोजन होगा ये उत्तर प्रदेश के आई,आई,एम, टी, यूनिवर्सिटी मेरठ नियोजित होगी

Related Articles

Back to top button