Bulandshahr

वीर विजय सिंह पथिक की जन्मस्थली में विकास कार्य जारी, विकास के लिए अपर मुख्य अधिकारी को दिया गया प्रशस्ति पत्र

वीर विजय सिंह पथिक की जन्मस्थली में विकास कार्य जारी, विकास के लिए अपर मुख्य अधिकारी को दिया गया प्रशस्ति पत्र

शफी मौहम्मद सैफी

बुलंदशहर । वीर विजय सिंह पथिक के जन्मस्थली बुलंदशहर के गुठावली -अखत्यारपुर में में विकास कार्य लगातार जारी हैं इस बारे में जिला पंचायत बुलंदशहर के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम से पुस्तकालय भी संचालित है, जिसमें कई गांवों के बच्चे पढ़ाई करते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।वहां प्रतियोगी छात्रों से संवाद का भी अवसर मिला तथा जिला पंचायत बुलन्दशहर द्वारा पुस्तकालय के सुविधा के लिए सौर पैनल भी लगवाया जा रहा है,जिसकी घोषणा अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ अंतुल तेवतिया द्वारा महान विभूति के जन्म दिवस 27 फरवरी को जन्मस्थल पर जाकर किया गया था। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि मुझे फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी द्वारा अवगत कराया गया कि इस पुस्तकालय में आकर पढ़ने वाले लगभग 5 बच्चे गत वर्ष विभिन्न परीक्षाएं पास कर नौकरी कर रहे हैं।इस अवसर पर धर्मजीत त्रिपाठी को विजय सिंह पथिक फाउंडेशन (रजि.)के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button