‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारों के साथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च
‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारों के साथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च

ग्रेटर नोएडा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झंडे, बैनर और विरोधी तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों तथा मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा कराने की मांग की।दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का वोट सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं तथ्यात्मक जवाब सामने आना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए और उनके कार्यकाल से जुड़े निर्णयों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए।उन्होंने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटना या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ना गंभीर विषय है। कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग से जनता निष्पक्षता और पारदर्शिता की अपेक्षा करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों में अपने नाम और विवरण की जांच करने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भगवती शर्मा ने एसआईआर तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। वहीं, निर्वाचन आयोग ने संबंधित प्रक्रियाओं और अपने फैसलों को कानून के अनुरूप बताया है; कांग्रेस इन दावों से असहमति जताते हुए स्वतंत्र समीक्षा की मांग कर रही है।प्रदर्शन में मुकेश यादव, अजय चौधरी, मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, भगवती शर्मा, विनोद पांडेय, लियाकत चौधरी, पुरुषोत्तम नागर, डॉ. रतनपाल सिंह, राहुल पांडेय, अशोक पंडित, महाराज सिंह नागर, धर्मेंद्र भाटी, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, हरेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, फिरे सिंह नागर, पवन शर्मा, धर्म सिंह जीनवाल, ललित अवाना, शीबा राय, अरुण गुर्जर, गीता देवी, श्रुति कुमारी, कल्पना सिंह, संदीप नागर, रघुराज शर्मा, गौतम सिंह, कपिल भाटी एडवोकेट, कैलाश बंसल, रमेश चंद यादव, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, राजू राव, मोहम्मद तकी, रमेश वाल्मीकि, नितीश चौधरी, सुबोध भट्ट, तनवीर अहमद, सचिन जीनवाल, अरविंद रेक्सवाल, संजय फौजी, प्रिंस भाटी, मास्टर हबीब इदरीशी, अंकित भाटी, धीरा सिंह, रमेश जीनवाल, मेहरचंद वाल्मीकि, संदीप सिसोदिया, जतन सिन्हा, सोरलाल शर्मा, खुर्शीराम शर्मा, जफ्फार खान, चौधरी वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार बब्बलू, नितीश पंडित, रियाजुद्दीन, गोल्डी, अंसार खां, सौरव तंवर, अनुज, अंशुल, सुनील कुमार, किशन सिंह, जगवीर सिंह, विक्की मावी, ऋषभ चौधरी, लायकराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




