GautambudhnagarGreater noida news

सेंट जोसेफ स्कूल में CISCE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले इनडोर कोर्ट में हुए

सेंट जोसेफ स्कूल में CISCE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले इनडोर कोर्ट में हुए

 

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में चल रही CISCE राष्ट्र स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले शुक्रवार को खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट में कराए गए। इससे खिलाड़ियों को मौसम की बाधा से बचाते हुए प्रतियोगिता के मुकाबले निर्धारित समय पर जारी रखे जा सके। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के लीग मुकाबलों के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी खेले गए। अंडर-14 वर्ग में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, उत्तर भारत, कर्नाटक-गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु-पांडिचेरी-अंडमान निकोबार की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अंडर-17 वर्ग में केरल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु-पांडिचेरी-अंडमान निकोबार और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र सहित अन्य टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं अंडर-19 वर्ग में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु-पांडिचेरी-अंडमान निकोबार, बिहार-झारखंड और केरल की टीमों ने मुकाबले अपने नाम किए।क्वार्टर फाइनल में अंडर-14 वर्ग में पश्चिम बंगाल ने मध्य प्रदेश को 32-13 से हराया। वहीं उत्तर बंगाल-उत्तर भारत और कर्नाटक-गोवा के बीच मुकाबला जारी था। अंडर-17 वर्ग में महाराष्ट्र ने बिहार-झारखंड को 37-4 से तथा उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 30-17 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले समाचार लिखे जाने तक जारी थे। प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंचने वाली टीमों में अंडर-14 वर्ग में पश्चिम बंगाल, उत्तर भारत-उत्तर बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु-पांडिचेरी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक-गोवा, केरल और महाराष्ट्र शामिल हैं। अंडर-17 में महाराष्ट्र, बिहार-झारखंड, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अंडर-19 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार-झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, केरल, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।

Related Articles

Back to top button