Greater Noida

दादरी में हुए भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में बोलीं बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया,महिला आरक्षण विधेयक देश में महिलाओं को अधिकाधिक नेतृत्व करने के अवसर को बढ़ावा देगा।

दादरी में हुए भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में बोलीं बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया,महिला आरक्षण विधेयक देश में महिलाओं को अधिकाधिक नेतृत्व करने के अवसर को बढ़ावा देगा।

ग्रेटर नोएडा। (शफी मौहम्मद सैफी) जनपद गौतम बुद्ध नगर के विधानसभा क्षेत्र दादरी में परशुराम धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा महिला सम्मेलन संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी तोमर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्धनगर गजेंद्र मावी ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अंतुल तेवतिया जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर रहीं इस कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और गौतम बुद्ध नगर जिला की विधानसभाओं की समन्वयक प्रभारी सुचित्रा पाठक कक्कड़ रही कार्यक्रम विधानसभा दादरी की संयोजिका अपर्णा सिंह रही कार्यक्रम संयोजक पवन नागर रहे, सहयोगी भाई दादरी नगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता रहे कार्यक्रम स्थल प्रमुख डॉ संगीता रावल रहीं इस मौक़े पर डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने बिल की सराहना की कहा कि यह बिल आधी आबादी के लिए लाभकारी होगी। इस कानून के बनने से विधानसभा, लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ न केवल कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, सेना एवं अंतरिक्ष विज्ञान जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त करते हुए आसमान की बुलंदियां छू रही हैं। ऐसे मेंभारतीय लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद में महिलाओं को आरक्षण देकर मान बढ़ाने का काम किया है। महिला शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन की दिशा में सदैव प्रयासरत है, केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक देश में महिलाओं को अधिकाधिक नेतृत्व करने के अवसर को बढ़ावा देगा।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदेश और केंद्र की सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ।इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी तोमर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री आए और चले गए पर नारी शक्ति के लिए जो काम नरेंद्र मोदी ने किया। वह आज नजीर बने हुए हैं। महिलाओं के बचत खाते खुलवाना, महिलाओं के नाम राशन कार्ड,महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उज्जवला योजना, प्रदेश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया। भाजपा नेता पवन नागर ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर धन्यवाद मोदी कहा। इस मौके पर दादरी के अध्यक्ष गीता पंडित, जिले और मंडल एवं क्षेत्र की उषा वत्स रजनी कटियार पूनम सिंह साधना सिसोदिया कुमुद श्रीवास्तव मंगेश त्यागी आशा शर्मा राजबाला चौधरी मुकेश भाटी अरुणा शर्मा सृष्टि त्यागी अंजना त्यागी संगीता तिवारी अनीता सिसोदिया बॉबी प्रीति सहित सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button