रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा वे हमारे इंटरैक्ट क्लब द्वारा आज ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा (ग्रेटर नोएडा) में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 67 रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें से 45 यूनिट बहुमूल्य रक्त संग्रहित किया गया। इस सफल आयोजन में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रो०राकेश भाटी जी एवं समस्त स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। उनके सक्रिय सहयोग और समर्पण से इस रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाते हुए क्लब के क्लब ट्रेनर रो०सौरव बंसल जी तथा स्कूल के चेयरमैन रो०राकेश भाटी जी ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।शिविर में क्लब की ओर से क्लब अध्यक्ष रो०निखिल गर्ग, सचिव रो० राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष रो०संजय गर्ग, पूर्व अध्यक्ष रो०ऋषि के अग्रवाल, रो० रणजीत सिंह, रो०शिव कुमार गुप्ता, रो०मनजीत सिंह एवं रो०मोहित सिंघल सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा समाज सेवा एवं मानव कल्याण के ऐसे जनहितकारी कार्यों के माध्यम से निरंतर अपनी सेवा यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।




