GautambudhnagarGreater noida news

भाजपा युवा नेता नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने मनाया पश्चिम बंगाल विजय का जश्न

भाजपा युवा नेता नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने मनाया पश्चिम बंगाल विजय का जश्न

ग्रेटर नोएडा ।जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त पूर्ण बहुमत एवं ऐतिहासिक विजय पर अपने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया।इस मौके पर नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की मेहनत एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रचा है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है। यह विजय पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग योगेश नागर नमित भाटी प्रीत भाटी जयकरण नागर तरुण भाटी ऋषिपाल भाटी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button