GautambudhnagarGreater noida news

लॉयड बिजनेस स्कूल और मलेशिया की आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ समझौता

लॉयड बिजनेस स्कूल और मलेशिया की आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ समझौता

वैश्विक शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा,भारत-मलेशिया के बीच शैक्षणिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती, विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया की प्रतिष्ठित आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के परिसर में शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से भारत और मलेशिया के बीच उच्च शिक्षा, संयुक्त शोध, ज्ञान के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक साझेदारी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

समझौते पर लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौड़ ने विवेक ध्यानी, उर्वशी सक्सेना और कृतिका भट्ट की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। वहीं, आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से डॉ. डगलस और डॉ. खान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, विद्यार्थी एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संकाय विकास कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करेंगे। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक वातावरण में सीखने, विभिन्न संस्कृतियों को समझने और वैश्विक उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, शिक्षकों को शोध, नवाचार और शैक्षणिक अनुभव साझा करने के लिए एक नया मंच प्राप्त होगा।

वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी को मिलेगी मजबूतीइस उपलब्धि पर लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा गौड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के साथ यह समझौता संस्थान की वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग विद्यार्थियों और शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर सीखने, शोध करने तथा अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के अवसर प्रदान करता है। यह साझेदारी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके अंतरराष्ट्रीय करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव

लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौड़ ने कहा कि यह समझौता केवल दो शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी नहीं, बल्कि भारत और मलेशिया के बीच ज्ञान, शोध और वैश्विक शिक्षा के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें।

उन्होंने कहा कि लॉयड बिजनेस स्कूल कक्षा में मिलने वाली शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव और अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। संस्थान शोध, नवाचार और उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

आसियान क्षेत्र में करियर के अवसरों से जुड़ेंगे विद्यार्थी

इस समझौते से दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए संयुक्त शोध, ज्ञान-विनिमय, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संकाय विकास के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आसियान क्षेत्र में उच्च शिक्षा, उद्योग और वैश्विक करियर की संभावनाओं को समझने में भी सहायता मिलेगी।

यह साझेदारी लॉयड बिजनेस स्कूल की अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, उद्योगोन्मुख शिक्षण और वैश्विक अकादमिक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मलेशिया में हुआ यह समझौता भारतीय विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंच से जोड़ने और भारत-मलेशिया के शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Back to top button