GautambudhnagarGreater noida news

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में MUN का हुआ भव्य आयोजन। विद्यार्थियों ने वैश्विक मुद्दों पर दिखाई अद्भुत कूटनीतिक क्षमता और नेतृत्व कौशल 

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में MUN का हुआ भव्य आयोजन। विद्यार्थियों ने वैश्विक मुद्दों पर दिखाई अद्भुत कूटनीतिक क्षमता और नेतृत्व कौशल 

ग्रेटर नोएडा ।एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में 23–24 अप्रैल 2026 को मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (MUN) का सफ़ल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका भाटी के मार्गदर्शन में हुआ तथा चेयरमैन धर्मवीर सिंह , वाइस चेयरमैन एस. के. बंसल और डायरेक्टर प्रीती चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य एवं मधुर गायन ने सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में चेयरमैन ‘ धर्मवीर सिंह ‘ ने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनने, तार्किक सोच विकसित करने तथा समाधान उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन एस. के. बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “आज के विद्यार्थी ही कल के नीति-निर्माता हैं, इसलिए उन्हें वैश्विक चुनौतियों को समझने और संतुलित दृष्टिकोण के साथ समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।”वहीं, डायरेक्टर प्रीती चौधरी ने कहा, “शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के लिए सक्षम बनाना उसका उद्देश्य है।” उन्होंने MUN को व्यक्तित्व विकास और वैश्विक नागरिकता को सुदृढ़ करने वाला सशक्त मंच बताया। MUN के अंतर्गत UNGA, UNHRC, AIPPM, UNSC, IP तथा UNCSW जैसी विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिनमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा, तर्कपूर्ण बहस और कूटनीतिक संवाद का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने शोध कौशल, प्रभावी अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।  समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि एवं उत्कृष्ट वक्ता को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या नैना गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, कि “इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।”

Related Articles

Back to top button