GautambudhnagarGreater Noida

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से चल रही मेट्रो रेल की मांग पूरी होने पर लाखों परिवारों में खुशी की लहर, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने सीएम योगी व मंत्री हरदीप पुरी का किया आभार व्यक्त

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से चल रही मेट्रो रेल की मांग पूरी होने पर लाखों परिवारों में खुशी की लहर, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने सीएम योगी व मंत्री हरदीप पुरी का किया आभार व्यक्त

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। डा. महेश शर्मा , सांसद एवं पूर्व मंत्री डा. महेश शर्मा जी, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से चल रही मेट्रो रेल की मांग को पूरा किया है जिससे लाखों परिवारों में खुशी की लहर है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो रेल की मांग बड़े ही लंबे समय से चल रही थी। दिनांक 21 दिसंबर 2023 को सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ माननीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुलाकात की थी। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले दादरी विधानसभा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘‘मेट्रो कॉरिडोर परियोजना’’ के बारे में विस्तृत जानकारी मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लंबित इस मांग से अवगत कराया। शहर के लाखों लोग प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली, गुड़गांव व अन्य जगहों के लिए रोजगार के लिए जाते है। वर्ष 2018 से यह कार्य प्रस्तावित था। मंत्री महेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कराया जायेगा और एक समिति का गठन कर जल्द ही इसका कार्य किया जायेगा व तुरंत एन.एम.आर.सी के अध्यक्ष जयदीप सिंह को आदेशित किया। 06 फरवरी 2024 को मेट्रो रेल परियोजना को नोएडा मेट्रो का विस्तार करने की डीपीआर स्वीकृत हो गई। जिससे इस क्षेत्र में मेट्रो के सफर की सुविधा को गति मिलेगी और जल्द ही यह कार्य प्रारंभ होगे एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वालों का मेट्रो रेल का जो सपना था वह साकार हुआ । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौतमबुद्ध नगर में लिफ्ट से हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए लिफ्ट सुरक्षा एक्ट का ड्राफ्ट पारित किया।इसके लिए क्षेत्र के निवासियों ने सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक दादरी तेजपाल नागर का आभार प्रकट किया। केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से चल रही मेट्रो रेल की मांग को पूरा किया है जिससे लाखों परिवारों में खुशी की लहर है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो रेल की मांग बड़े ही लंबे समय से चल रही थी। दिनांक 21 दिसंबर 2023 को सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ माननीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुलाकात की। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले दादरी विधानसभा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘‘मेट्रो कॉरिडोर परियोजना’’ के बारे में विस्तृत जानकारी मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लंबित इस मांग से अवगत कराया। शहर के लाखों लोग प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली, गुड़गांव व अन्य जगहों के लिए रोजगार के लिए जाते है। वर्ष 2018 से यह कार्य प्रस्तावित था। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कराया जायेगा और एक समिति का गठन कर जल्द ही इसका कार्य किया जायेगा व तुरंत एन.एम.आर.सी के अध्यक्ष जयदीप सिंह को आदेशित किया। 06 फरवरी 2024 को मेट्रो रेल परियोजना को नोएडा मेट्रो का विस्तार करने की डीपीआर स्वीकृत हो गई। जिससे इस क्षेत्र में मेट्रो के सफर की सुविधा को गति मिलेगी और जल्द ही यह कार्य प्रारंभ होगे एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वालों का मेट्रो रेल का जो सपना था वह साकार हुआ । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौतमबुद्ध नगर में लिफ्ट से हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए लिफ्ट सुरक्षा एक्ट का ड्राफ्ट पारित किया।इसके लिए क्षेत्र के निवासियों ने सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक दादरी तेजपाल नागर का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button