GautambudhnagarGreater Noida

शारदा अस्पताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस डे 

शारदा अस्पताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस डे

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। पूरे ग्राउंड फ्लोर को क्रिसमस ट्री और बैलून से सजाया गया। इस दौरान स्टॉफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सांता ने स्टाफ, डॉक्टर्स और लोगों को में टॉफियां व उपहार देकर खुशियां बांटी।अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एके गडपायले ने कहा कि प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने कहा कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के त्योहार का मुख्य मकसद है बुराई को खत्म करना और अच्छे विचारों को एक दूसरे में फैलाना। हर किसी के प्रति दया का भाव रखना। सभी ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button