GautambudhnagarGreater noida news

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला प्रतिष्ठित उत्कृष्टता पुरस्कार

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला प्रतिष्ठित उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान, निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने ग्रहण किया पुरस्कार

ग्रेटर नोएडा। NIET बिजनेस स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव एवं अवॉर्ड्स 2026 के साउथ एडिशन में ‘भविष्य के लिए तैयार एवं उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता’ श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।25 नवंबर को बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड में आयोजित समारोह में संस्थान की ओर से निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया। टाइम्स ग्रुप की कंपनी ETNow.in की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा, उद्यमिता और व्यावसायिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

यह सम्मान NIET बिजनेस स्कूल को उच्च शिक्षा में शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम, नवाचार, कौशल विकास और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के प्रयासों के लिए दिया गया है। संस्थान लगातार शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उद्योग जगत के सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनमें तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता, व्यावहारिक समझ और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है।उन्होंने भविष्य में भी नवाचार, अनुभवात्मक शिक्षण और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।यह पुरस्कार NIET बिजनेस स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button