संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में गूंजे जी.एल. बजाज के विद्यार्थियों के विचार, हर्षिता और मृत्युंजय ने किया संबोधित
संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में गूंजे जी.एल. बजाज के विद्यार्थियों के विचार, हर्षिता और मृत्युंजय ने किया संबोधित

ग्रेटर नोएडा। जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के अवसर पर संसद भवन स्थित संविधान सदन में आयोजित समारोह में सहभागिता कर संस्थान और ग्रेटर नोएडा का गौरव बढ़ाया। 26 नवंबर 2026 को संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को करीब से जानने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोकसभा एवं राज्यसभा का निर्देशित भ्रमण किया और संसद की कार्यप्रणाली को समझा। इस अवसर पर संस्थान की दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों हर्षिता त्रिपाठी और मृत्युंजय कुमार को संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करने का विशेष अवसर मिला।समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। उन्होंने जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें विधि एवं न्याय के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने ज्ञान, मेहनत एवं समर्पण से समाज और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय रही। इस अनुभव से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला। साथ ही उनमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भावना को भी मजबूती मिली।





