लॉयड ग्रुप ने 36 पत्रकारों को ‘मीडिया मित्र सम्मान–2026’ से किया सम्मानित
लॉयड ग्रुप ने 36 पत्रकारों को ‘मीडिया मित्र सम्मान–2026’ से किया सम्मानित
दीपावली के अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षा और पत्रकारिता के बीच बेहतर समन्वय पर दिया जोर

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से दीपावली के अवसर पर वार्षिक ‘मीडिया मित्र सम्मान–2026’ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों से जुड़े 36 पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज व संस्थानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। पत्रकार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
वहीं, डीन डॉ. रिपुदमन गौर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान प्रतिभाओं और भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण करते हैं, जबकि पत्रकार उनकी उपलब्धियों और प्रयासों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने शिक्षा जगत और पत्रकारिता के बीच बेहतर समन्वय को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के दौरान 36 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। दीपावली के उत्सवी माहौल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ। समारोह ने शिक्षा और पत्रकारिता जगत के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। लॉयड ग्रुप का यह वार्षिक आयोजन पत्रकारों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने की एक पहल है।




