GautambudhnagarGD GOENKA PUBLIC SCHOOLGreater noida news

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में लेखक संवाद कार्यशाला आयोजित, लेखिका तन्वी शेरॉन ने विद्यार्थियों को बताया लेखन और भारतीय विरासत का महत्व 

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में लेखक संवाद कार्यशाला आयोजित, लेखिका तन्वी शेरॉन ने विद्यार्थियों को बताया लेखन और भारतीय विरासत का महत्व 

ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष लेखक संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका तन्वी शेरॉन ने विद्यार्थियों के साथ अपने लेखन अनुभव साझा किए और उन्हें पढ़ने-लिखने के साथ रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला के दौरान लेखिका ने अपनी रोचक कहानियों और लेखन शैली के माध्यम से बच्चों को कल्पनाशील बनने तथा नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने भारत के गौरवशाली प्राचीन इतिहास का उल्लेख करते हुए नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी और बताया कि भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान, विज्ञान, दर्शन और शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है।

लेखिका ने विद्यार्थियों को समझाया कि ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट करने के बजाय उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्राचीन स्मारक, पुस्तकें, पांडुलिपियां, भाषाएं और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी सभ्यता एवं पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है।संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने इतिहास, लेखन और पुस्तकों के महत्व को समझा। लेखिका ने उन्हें अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करने तथा इतिहास से सीख लेकर भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला का समापन विद्यार्थियों में पढ़ने, लिखने, नए प्रश्न पूछने और भारतीय संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button