GautambudhnagarGreater noida news

अनुशासन और उत्कृष्टता के संकल्प के साथ बीडीएस एवं एमडीएस 2026 बैच का शुभारंभ

अनुशासन और उत्कृष्टता के संकल्प के साथ बीडीएस एवं एमडीएस 2026 बैच का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में 6 अक्टूबर को बीडीएस एवं एमडीएस 2026 बैच के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से भव्य अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा, सचिव बी. के. अरोड़ा, निदेशक जनसंपर्क सुरेंद्र सूद, प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी, विभागाध्यक्ष, नवप्रवेशी विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली की निदेशक-प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनीता गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दंत चिकित्सा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और मानव सेवा से जुड़ा जिम्मेदारीपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार, बेहतर चिकित्सकीय कौशल, नवीन तकनीकों और शोध से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, समर्पण और मेहनत को सफलता का आधार बताया। उन्होंने एंटी-रैगिंग नीति, नैतिक चिकित्सा आचरण, पाठ्यक्रम, व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध के अवसर और कॉलेज के सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण की जानकारी दी।

उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन की नई और महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। आने वाले पांच वर्षों में अर्जित ज्ञान, कौशल और मूल्य उन्हें बेहतर चिकित्सक बनने के साथ समाज की सेवा के लिए भी प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Back to top button