GautambudhnagarGreater noida news

शारदा विश्वविद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

शारदा विश्वविद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ की ओर से ‘100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा–राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर वाई. के. गुप्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।एसोसिएट डीन डॉ. सुदीप ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से बचाव और स्वस्थ आदतों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अपने समय का रचनात्मक उपयोग करने और दूसरों के लिए सकारात्मक उदाहरण बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक और काव्य प्रस्तुति के माध्यम से नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों के जरिए नशे से दूर रहने और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर डॉ. प्रमोद, डॉ. रचना बंसल, डॉ. सुमन और डॉ. शांति सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button