GautambudhnagarGreater noida news

16 साल बाद 448 अधिवक्ताओं को मिला चैम्बर, ड्रा के जरिए हुआ आवंटन

16 साल बाद 448 अधिवक्ताओं को मिला चैम्बर, ड्रा के जरिए हुआ आवंटन

ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर में लंबे इंतजार के बाद 448 अधिवक्ताओं को चैम्बर की सुविधा मिली है। शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को बार एसोसिएशन के सभागार में चैम्बर आवंटन के लिए ड्रा कराया गया। कार्यक्रम बार अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) की अध्यक्षता और बार सचिव शोभाराम चन्दीला के संचालन में संपन्न हुआ।बार एसोसिएशन के अनुसार, वर्तमान कार्यकारिणी और चैम्बर निर्माण कमेटी की ओर से 448 अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर चिन्हित किए गए थे। ड्रा की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। इस दौरान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, चैम्बर निर्माण कमेटी के सदस्यों और बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

बार एसोसिएशन ने बताया कि ड्रा के बाद सभी 448 अधिवक्ताओं को उनके चैम्बर का भौतिक कब्जा भी सौंप दिया गया है। अब संबंधित अधिवक्ता अपने-अपने चैम्बर से विधिक कार्य शुरू कर सकेंगे।बार एसोसिएशन के मुताबिक, 16 वर्षों के बाद पहली बार 448 अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर की व्यवस्था हो पाई है। एसोसिएशन ने इस उपलब्धि में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में देवीशरण शर्मा, मुकेश कर्दम, दुष्यन्त तोमर, ठा. दलवीर, ममता चौधरी, भूपेन्द्र मंगल, भोपाल सिंह नागर और श्याम सिंह चौधरी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button