गांधी-शास्त्री जयंती पर गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गांधी-शास्त्री जयंती पर गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख) स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी तथा पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्मठता से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किया। उनका नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश की एकता, मजबूती और किसानों-जवानों के सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन से सत्य, सेवा, सादगी और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, शीबा राय, धर्म सिंह वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, हरेन्द्र कुमार, तनवीर, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, नीतीश कुमार, रमेश प्रधान, नीरज शर्मा, एडवोकेट प्रिंस भाटी, जतन सिन्हा, जय प्रसाद, ओमप्रकाश दीक्षित, अर्जुन सचदेवा, एडवोकेट मोहित भाटी, मुन्ना सिंह, दिनेश कुमार, इंद्रेश कुमार, संजू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




