GautambudhnagarGreater noida news

UPITS 2026 में डॉ. खुशबू सिंह की अमित शाह से मुलाकात, ‘आर्या फैशन्स’ के कार्यों की हुई सराहना

UPITS 2026 में डॉ. खुशबू सिंह की अमित शाह से मुलाकात, ‘आर्या फैशन्स’ के कार्यों की हुई सराहना

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चतुर्थ संस्करण के शुभारंभ अवसर पर महिला उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान अमित शाह ने उनकी उद्यमिता यात्रा और संस्था ‘आर्या फैशन्स’ के कार्यों के बारे में जानकारी ली।डॉ. खुशबू सिंह के अनुसार, अमित शाह ने महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी वस्त्रों के प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के क्षेत्र में ‘आर्या फैशन्स’ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. खुशबू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘आर्या फैशन्स’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की हजारों महिलाओं को फैशन, वस्त्र निर्माण और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि UPITS 2026 जैसे वैश्विक मंच पर अमित शाह से संवाद उनके लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button