सेमीकॉन इंडिया में जीएनआईओटी के ईसीई विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
सेमीकॉन इंडिया में जीएनआईओटी के ईसीई विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम “सिलिकॉन से सिस्टम तक : पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण” रही।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अर्धचालक और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों तथा औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने वीएलएसआई, चिप डिजाइन, अर्धचालक निर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण सहित विभिन्न तकनीकों को करीब से समझा।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक अनुप्रयोगों से जोड़ना तथा उन्हें अर्धचालक उद्योग में तेजी से हो रहे बदलावों, रोजगार, प्रशिक्षण, परियोजना और अनुसंधान के अवसरों से परिचित कराना था।इस अवसर पर ईसीई विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ओझा ने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखने और बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुसार अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के तकनीकी और व्यावहारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विभाग ने भ्रमण को सफल बनाने में संस्थान प्रबंधन, डॉ. मुकेश कुमार ओझा और डॉ. धीरज गुप्ता के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।




