क्रिकेट मैच के जरिए उद्योग और EPFO के बीच सहयोग का संदेश
क्रिकेट मैच के जरिए उद्योग और EPFO के बीच सहयोग का संदेश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में उद्योग और शासन के बीच आपसी समन्वय, संवाद और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला आर्या फैशन्स इन कोलैबोरेशन विद SOP Arena और EPFO विभाग के बीच खेला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I वैभव सिंह मौजूद रहे। आर्या फैशन्स की फाउंडर एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि SOP Arena की ओर से तापस निगम ने शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर वैभव सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन खेल भावना के साथ-साथ उद्योग और विभाग के बीच आपसी जुड़ाव एवं सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और टीमवर्क की भावना विकसित करने का माध्यम है।आर्या फैशन्स की फाउंडर एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने EPFO विभाग और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि उद्योग और विभाग के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करने का सार्थक प्रयास है।मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और टीम भावना देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य जीत-हार से आगे बढ़कर आपसी सम्मान, सहयोग और साथ मिलकर आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करना रहा।




