GautambudhnagarGreater noida news

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आईआईए की मंथन गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यशाला

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आईआईए की मंथन गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यशाला

यूपीपीसीबी अधिकारियों ने उद्योगों को नए नियमों, पर्यावरणीय अनुपालनों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा चैप्टर कार्यालय में “पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण” विषय पर मंथन गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नए नियमों, आवश्यक अहर्ताओं, पर्यावरणीय अनुपालनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बी2बी संवाद के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने अपने उत्पादों और व्यवसाय का संक्षिप्त परिचय दिया। आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने विकास मिश्रा और डॉ. अनुराधा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य सत्र में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी ) से पहुंचे विकास मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, राजेंद्र कुमार एवं जीईबी ने उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नए नियमों, आवश्यक अहर्ताओं, पर्यावरणीय अनुपालनों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं अल्पिका वॉलरटेक की ओर से डॉ. अनुराधा, शुभम श्रीवास्तव और शांचित कुमार ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।कार्यशाला में 70 से अधिक उद्यमियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। उद्यमियों ने पर्यावरणीय नियमों और अनुपालनों से जुड़े सवाल अधिकारियों के सामने रखे, जिनका समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कहा कि उद्योगों के लिए पर्यावरणीय नियमों और अनुपालनों की सही जानकारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आईआईए भविष्य में भी उद्यमियों और संबंधित विभागों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button